रांची, जनवरी 15 -- रांची। कोकर बाजार स्थित प्रसाद ज्वेलर्स से एक व्यक्ति चांदी के चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। घटना बुधवार की है। इस संबंध में संचालक सुनील कुमार उर्फ घनश्याम प्रसाद ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संचालक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उनकी दुकान में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। चांदी के चेन और अंगूठी दिखाने को बोला। जैसे ही दुकानदार चेन व अंगूठी उस व्यक्ति को दिखाया। वह दोनों चीजों को हाथ में लिया और दुकान से लेकर भाग गया। दुकानदार ने पीछा भी किया, मगर आरोपी उसे पीटकर जेवरात लेकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.