दुकान से घर जा रहे व्यापारी को मनबढ़ों ने पीटा, मुकदमा
बस्ती, जून 2 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी की कथित तौर पर शराब के नशे में धुत युवकों ने पिटाई कर दी। हमले में व्यापारी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर निवासी विष्णु कसौधन पुत्र कन्हैयालाल कसौधन ने गौर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई शिवम कसौधन बभनान रेलवे क्रॉसिंग के पास बेकरी की दुकान चलाता है। 31 मई की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवनेरी चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। आरोप है कि वहां से घर खाना लेने जाते समय नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड निवासी वीरेंद्र यादव तथा तीन अज्ञात लोगों ने उसे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.