प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- उदयपुर। इलाके के रेहुआ लालगंज निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार शाम वह बाजार में ही स्थित दुकान पर बैठा था। इसी बीच आधा दर्जन लोग पहुंचे और उसे दुकान से बाहर खींचकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में पत्नी आशा आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...