दुकान से कान की सोने की बाली चोरी
बाराबंकी, जून 20 -- सआदतगंज। त्रिलोकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने की कान की बाली गायब होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार आयुष गुप्ता की मसौली क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। उसके दुकान पर बीते बुधवार को एक महिला व एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर आए और एक चांदी की अंगूठी खरीदी। इसके अलावा उन्होंने सोने की कान की बाली दिखाने को कहा तो दुकानदार ने कान की बाली दिखाई। इसके बाद वे चले गए। बाद में सोने की बाली गायब हो गई। आशंका है कि उसने एक सोने की बाली को छुपा लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.