गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-10 में दुकान को जीडीए द्वारा सीज किए जाने के बाद पड़ोसी को धमकाने का आरोप लगाया है। कविनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजनगर सेक्टर-10 में रहने वाले अमित भास्कर ने बताया कि उनके बगल आवासीय परिसर में अवैध रूप से कुल्फी की दुकान संचालित की जा रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत जीडीए में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेशानुसार 16 फरवरी को दुकान सीज कर दी गई। इससे गुस्साए संचालक शुभम गर्ग, भाई किशोर कुमार आदि ने उन्हें जान से मारने व घर जलाने की धमकी दी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.