बगहा, मार्च 25 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को शहर से गांव तक छापेमारी कि गयी। बेतिया बस स्टैंड के समीप एक किराना दुकान समेत पांच घरों से 42 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। इसमें 27 घरेलू, सात कमर्शियल व पांच किलो वाला आठ छोटा सिलेंडर समेत तराजू शामिल है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि शिकायतें मिल रही थीं कि नंबर लगाने के बाद सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज तो आ जा रहा है, लेकिन नम्बर लगाने वाले उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी दल की ओर से जगह जगह छापेमारी की गयी। इस मामले में सबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर कि जा रही है। छापेमारी में सदर एसडीएम बेतिया विकास कुमार, एसडीपीओ बेतिया सदर विवेक दीप, बेतिया एमओ स्वाती कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी श...