गोंडा, जून 22 -- रुपईडीह। कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान पर बैठे दुकान संचालक को गांव के ही एक व्यक्ति ने मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी देने व मारपीट में सोने की चैन गिर जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मनीष कुमार ने पुलिस से की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष कुमार के शिकायती पत्र पर योगेंद्र मिश्रा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर कारीगर से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...