बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल तालाब निवासी एक दुकानदार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने अलग-अलग तारीखों में कुल 77 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित निजाम पुत्र मकसूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नगर क्षेत्र में दुकान है। करीब पांच माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार नामक युवक से हुई थी, जो दुकान पर अक्सर आता-जाता था। राजकुमार देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ही खुर्द रोवारी मिर्जापुर का निवासी है। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी के बाद खाते से 3.13 लाख की ठगी, अज्ञात पर प्राथमिकी इसी दौरान आरोपी ने किसी बहाने से पीड़ित का मोबाइल फोन लेकर उसमें अपना सिम सक्रिय करा लिया और ऑनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.