गुमला, जून 21 -- भरनो। प्रखंड के लेकोटोली निवासी एवं चाउमीन दुकान संचालक शक्ति सिंह (49) का शनिवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। बताया गया कि वे ब्लॉक चौक में चाउमीन-चिल्ली की दुकान चलाते थे और शनिवार शाम तक पूरी तरह स्वस्थ थे। रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे, भोजन करने के बाद सो गए। रात लगभग 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनके पैतृक गांव नगर में अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...