लातेहार, मार्च 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। इंदिरा चौक स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में नव निर्मित 14 दुकानों के आवंटन को लेकर ऑनलाइन ऑक्शन आयोजित किया गया। ऑक्शन के दौरान दुकानों के लिए आवेदकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और कई दुकानों की बोली ऊंचे स्तर तक पहुंच गई। दुकान संख्या 109 के लिए रूपेश कुमार ने 7 हजार दो सौ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। वहीं, दुकान संख्या 110 के लिए सुमित कुमार ने 7 हजार रुपये, दुकान संख्या 115 के लिए कुणाल साहू ने 7 हजार दो सौ रुपये और दुकान संख्या 120 के लिए अंकित प्रेस ने 7 हजार नौ सौ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। इसके अलावा अन्य दुकानों के लिए भी 5 हजार रुपये से अधिक की बोली लगने की जानकारी सामने आई है। ऑक्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और सभी दुकानों के आवंटन को लेकर लोगों में ख...