शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- नगर की मछली मंडी में दुकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मोहल्ला दयालनगर निवासी रामसेवक गुप्ता उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके भाइयों ने कुछ वर्ष पूर्व दुकान राजेंद्र गुप्ता को बैठने के लिए दी थी। इसी बीच मिंटू गुप्ता की बीमारी के दौरान मौत हो गई। इसके बाद दुकान खाली कराने को लेकर विवाद बढ़ गया। शनिवार को आरोप है कि राजेंद्र गुप्ता उर्फ टिन्नू और उनके बेटों ने हमला कर दिया, जिसमें पप्पू गुप्ता का कान गंभीर रूप से घायल हो गया और पेट में भी चोट आई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.