लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ,संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जी 20 चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।मूलरूप से राजस्थान निवासी लक्ष्मण गुर्जर विजय नगर के नीलमथा में रहकर पिछले पांच सालों से बादाम शेक की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि मंगलवार सुबह वह दुकान लगाने पहुंचे थे। तभी संचित शुक्ला और उसके भाई ने रोका दिया। विरोध करने पर संचित ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। आरोप है कि दीपक,राजकुमार समेत 5-6 लोग आ गए और उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- तततत पीड़ित आरोपियों की शिकायत करने सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल के विवाद में दबंगों ने पीटा, तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.