लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में शिव मंदिर के पास फूल-माला की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर मारपीट और लूट का आरोप लगा है। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम हफीजपुर निवासी अरुण कश्यप ने बताया कि वह शिव मंदिर के पास फूल-माला की दुकान लगाता है। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हौरीश गिरि, पप्पू गिरि और तनिष्क गिरि उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दुकान न लगाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पप्पू गिरि ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गल्ले से करीब 2400 रुपये निकाल लिए और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित ने कोतव...