दुकान लगाने की बात को लेकर पिटाई, चार पर केस
बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर। जनपद सिद्धार्थनगर थाना त्रिलोकपुर के ग्राम सहिबागंज श्रृंगारजोत निवासी मुन्नू ने सोमवार को उतरौला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि राप्ती नदी के पुल महुआधनी के पास खीरा व तरबूज की दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जनपद सिद्धार्थनगर थाना त्रिलोकपुर के ग्राम सहिबागंज श्रृंगारजोत निवासी भोला, हिबाबगंज निवासी शाहिद, बेकारू व आजम ने पिटाई की। मेरी साइकिल भी तोड़ दिया। बचाने आई मेरी पत्नी नूरजहां और बेटे अरमान व इमरान को भी लोहे के सब्बल से मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुकान लगाने की बात को लेकर पिटाई, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.