कुशीनगर, मार्च 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली के जंगल शाहपुर स्थित एक दुकान में दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस ने चाय व नाश्ता की दुकान में हुए चोरी की सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पडरौना कोतवाली के जंगल शाहपुर स्थित चाय व नाश्ता की दुकान में चोरों ने पिछले 25 मार्च को चोरों ने घुस कर सामाना सामान चुरा ले गए थे। इस मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस ने दूसरे दिन 26 मार्च को केस दर्ज कर खुलासा में जुट गई थी। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन अभियुक्तों में शामिल कुच्चान मुसहर उर्फ राजकुमार पुत्र खुट्टूर मुसहर निवासी जंगल शाहपुर रौजा कोतवाली पडरौना, हीरामन मुसहर पुत्र मदन प्रसाद निवासी जंगल शाहपुर कोतवाली पडरौना व मुकेश कुमार पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी जंगल सिं...