देवघर, अप्रैल 21 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार के राजवाड़ी स्थित रेणुका राज मोबाइल शॉप में लाखों रुपए मूल्य का मोबाइल सहित काउंटर में रखे 45 हजार रुपए अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चुरा लिया। चोरी की घटना के संबंध में दुकानदार रंजीत कुमार राणा एवं अभिषेक राणा ने बताया कि रात में दुकान बंद कर वे लोग अपने घर चल गए l जब सुबह 8 बजे दुकान खोले तो देखा कि चोरों द्वारा सेंधमारी कर दुकान में रखा 27 कीमती मोबाइल जिनका दाम 5 लाख के आसपास है, साथ ही काउंटर में रखे 45 हजार रुपए नकदी, महंगी घड़ी, हेडफोन सहितअन्य सामान चुरा लिया गया है l चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरा को विपरीत दिशा में घूमा कर रख दिया हैl घटना के संबंध में बताया जाता है की चोरों द्वारा रात में राजवाड़ी घुसकर दुकान के पीछे से सेंधमारी कर दुकान में घुसा। ज्ञात हो की चोरों द्वारा इसके पूर्व भ...