दुकान में सेंधमारी कर एक लाख नकद व सामान किया चोरी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बघनगरी गोपालपुर चौक के पास सोमवार रात चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया। सेंधमारी कर चोरों ने दुकान से करीब एक लाख रुपये नकद और सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान में सेंधमारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी मिलने के बाद सकरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।बालू-सीमेंट की दुकान के संचालक पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार साह ने पुलिस को बताया कि चोरों ने चोरी से पहले उनकी दुकान के पीछे शराब आदि का सेवन किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी बताया कि चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 40 हजार रुपये और गुल्लक में रखे 50 हजार से अधिक रुपये पर हाथ साफ कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.