दुकान में शराब पिला रहे दुकानदरों के खिलाफ कार्रवाई
बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित अपनी दुकान में बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिला रहा था। पुलिस ने मौके से शंकर भाकुनी पुत्र बहादुर सिंह निवासी जिनखोला, कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मामले की आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.