दुकान में शराब पिलाने पर संचालक का चालान
रुडकी, जून 14 -- भगवानपुर। शनिवार शाम ईमली मार्ग स्थित एक दुकान पर लोगों को बैठाकर शराब परोसी जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान संचालक कर्म सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाकर माहौल खराब किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.