अल्मोड़ा, मई 18 -- अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने दुकान में शराब परोसने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई गंगाराम सिंह गोला ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अगासपुर स्थित एक दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान में बैठे दो लोग पुलिस को देख फरार हो गए। तलाशी लेने पर दुकान से छह अद्दे, पांच माल्टा टेट्रापैक सहित पानी गिलास बरामद हुए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हरि सिह नेगी निवासी जयन्तेश्वर स्याल्दे के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...