गढ़वा, मार्च 24 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित नैनाबार मार्ग पर डाकघर के पास अजय ज्वेलर्स एंड बर्तन नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख के जेवर व अन्य सामानों की चोरी कर ली। सोमवार रात चोरों ने शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित अजय सोनी ने बताया कि चोर दुकान का शटर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने फोन कर सूचना दिया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। जहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। दुकान के अंदर का अलमारी तोड़कर चोरों ने सारा सामान गायब कर दिया गया था।पीड़ित अजय ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि लगभग 80 ग्राम सोना जेवर के अलावा चांदी के जेवर की भी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने आवेदन बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.