देवघर, फरवरी 17 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव स्थित एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खोरीपानन निवासी सहदेव मोदी की दुकान में सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। मंगलवार की अहले सुबह दुकान से जलने की तेज गंध आने पर परिजनों की नींद खुली। शटर खोलकर देखा गया तो दुकान के अंदर आग भड़क चुकी थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखे जूते-चप्पल, कीमती कॉस्मेटिक सामान, प्लास्टिक सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.