भदोही, अप्रैल 6 -- भदोही, संवाददाता। औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुआ जी का इनारा स्थित दुकान में रविवार की रात आग लग गई। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। सोमवार को मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। औराई थाना क्षेत्र के भमौरा, निवासी कमालुद्दीन की उक्त स्थान पर कपड़े की दुकान है। रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान के साथ सफाई कर पंखा बिजली जलाकर बगल की दुकान पर गए तो देखा कि अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई है। बिजली के बोर्ड से निकली चिंगारी से कपड़े के डब्बे और पॉलिथीन जलने लगे। आग इतनी तेज उठी की काउंटर और गेट तक फैल गई। आसपास के आग एकत्रित हो गए। सूचना पर दमकल कर्मी और यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।फायरमैन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुश्किल से आग पर...