गोंडा, अप्रैल 8 -- वजीरगंज। कस्बे में मंगलवार रात में सीएचसी के सामने रखी ढाबली दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान मालिक सुरेश गुप्ता दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि इसी उनकी जीविका चलती थी। आग लग जाने से दुकान में रखी लाई, चूरा, गुड़, रामदाना व गट्टा आदि जल गया। लेखपाल दीपक तिवारी ने बताया कि 40हजार रुपए की नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...