प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कांधरपुर बाजार स्थित बूट हाउस में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों के जूता-चप्पल जल गए। दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हो सकी। कोहंडौर थाना क्षेत्र के चंदौका निवासी विनोद वर्मा कांधरपुर बाजार में बूट हाउस चलाते हैं। वह रविवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गए। दुकान के भीतर रखे जूते-चप्पल सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। विनोद वर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। लोग विद्युत शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाते रहे। बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...