पीलीभीत, मार्च 1 -- जहानाबाद,संवाददाता। शटरिंग की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर सो रहे दुकानस्वामी की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद एकत्र भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी कृष्ण कुमार के घर के बाहरी हिस्से में बल्ली फेंटी की दुकान बनी हुई है। उनकी दुकान में उनका भाई 55 वर्षीय ओमकार पुत्र चंद्रसेन रात में सोया हुआ था। शनिवार तड़के किसी तरह दुकान में आग लग गई। शटर बंद होने के कारण दुकान में भारी मात्रा में धुआं भर गया। जिस कारण वहां सो रहे ओमकार की मौत हो गई। दुकान में से आग की लपटें निकलती देखकर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस और दमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.