प्रयागराज, मार्च 14 -- दारागंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगाने और दुकान मालिक को जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दारागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नई झूंसी निवासी अनिल कुमार की कच्ची सड़क दारागंज में बाइक रिपेयरिंग व ऑटो पार्ट्स की दुकान है। आरोप है कि 27 फरवरी की रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। आग में दुकान पर खड़ी बाइक, ऑटो पार्ट्स और गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। अनिल का आरोप है कि अगले दिन 28 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उपेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ राजा निवासी बागंबरी गद्दी अल्लापुर दुकान पर आया। उसने दुकान में आग लगाने की बात कबूल करते हुए अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.