दुकान में युवा कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लोहटिया इलाके (कोतवाली) में लोहे की चादर के कारोबारी 34 वर्षीय विकास आनंद ने रविवार दोपहर अपनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन में विकास को लेकर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पियरी निवासी विकास आनंद की गणेश मंदिर के सामने गली में लोहे की चादर की दुकान है। पिता जनार्दन स्वरूप आनंद ने पुलिस को बताया कि विकास पिछले कुछ दिनों से व्यापारिक मंदी एवं लेनदेन को लेकर तनाव में था। सुबह वह रोज की तरह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर पिता दुकान पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर गिरा था। विकास दुकान के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता के साथ अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.