बुलंदशहर, जून 2 -- मंगलवार सुबह एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष ने कब्जा करने के लिए दुकान का शटर काट दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ने कब्जा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार में स्थित एक दुकान है। दुकान पर न्यायालय में मुकदमा विचाराधाीन है। एक पक्ष को सूचना मिली कि दूसरे पक्ष ने सुबह दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए। इस पर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जब लोगों ने यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही शटर काटने के उपकरण आदि को भी कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...