देवघर, जुलाई 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा मोड़ के समीप उधार में नाश्ता नहीं देने पर दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जमुआ गांव निवासी नथन दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका भतीजा राकेश कुमार दुकान पर बैठा था। उसी दौरान लोग दुकान पर पहुंचे और रंगदारी के रूप में उधार नाश्ता मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-ग्लौज की और राकेश कुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि दुकान में रखे पांच हजार रुपए नकद, मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपितों ने फ्रिज समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...