दुकान में भीषण आग से सामान जलकर राख
झांसी, मई 15 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-खजुराहो एनएच पर एक चाय-पान की गुमटी में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक उसमें रखा करीब एक लाख का माल जलकर राख हो चुका था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुखारा निवासी रामसेवक सिंह ने बताया कि बीती देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। तभी अचानक दुकान में आग लगी गई है। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे दुकान में लगी भीषण आग, सामान खाक लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया। लेकिन, इससे पहले ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.