हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 19 -- यूपी के मेरठ में एक दुकानदार को देर रात दो बदमाशों ने गोली मार दी। दुकान के अंदर ही दुकानदार को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जानी थानाक्षेत्र में कुराली बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी शॉप मालिक की दुकान के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को शनिवार रात करीब नौ बजे दो हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए दो टीम को लगाया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कुराली गांव निवासी 40 वर्षीय नरेश उर्फ गोलू पुत्र जगदीश की मेरठ-बागपत हाईवे पर कुराली बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी शॉप चलाते थे। शनिवार रात को करीब नौ बजे नरेश दुकान पर ही थे। इस दौरान दो युवक ...