अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा। दुकान पर बैठकर चाय पी रहे युवक पर लात-घूंसों और बेल्टों से हमला कर दिया। बचाव में आए युवक के भाई के दोस्त को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी यासिर द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक सोमवार रात लगभग 10 बजे वह बिजनौर रोड स्थित एक दुकान पर चाय पीने गया था, भाई का दोस्त मोनिस निवासी गुलड़िया भी साथ में था। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ला चिल्ला के रहने वाले अरबाज, समीर, गुफरान और सामी भी वहां आ गए। उसे देखकर चारों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी, यासिर ने जब विरोध जताया तो चारों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। दुकान के अंदर ही लात-घूंसों और बेल्टों से जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.