आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर में दुकान पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 14 मार्च को दिनदहाड़े चूना भट्ठा के पास स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में नामजद अभियुक्त प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी साईंनगर पथ संख्या-दो का निवासी है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आरआईटी थाना में दो केस दर्ज हैं। आदित्यपुर और बिष्टुपुर थाना में एक-एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है। इससे साफ है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम में थ...