बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता गिरवां कस्बा में शनिवार को शाम दो युवक दुकान में घुस आए और गुल्लक की चाबी छीनकर रुपये निकलने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता-पुत्र को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के गिरवां कस्बा निवासी आसाराम तिवारी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वे गिरवां चौराहे में सपरिवार रहते हैं। उसका पुत्र अंकित घर में कपड़े की दुकान खोले है। शाम को साढ़े सात बजे गिरवां के शुभम उपाध्याय और सौरभ अवस्थी दुकान में आए और पुत्र अंकित से गुल्लक की चाबी छीन ली। गुल्लक खोलकर उससे रुपये निकलने लगे। दुकानदार अंकित ने मना किया तो दोनों युवकों ने लात-घूसों से जमकर पीटा। शोर सुनकर आसाराम पहुंचे तो देखा दोनों लोग पुत्र अंकित को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। रोकने का प्रयास किया तो आसाराम को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.