मिर्जापुर, मई 9 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा के पास शुक्रवार को दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पीड़ित का आरोप हैकि मनबढ़ कैश बाक्स से हजारों रुपये भी लूट ले गए। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बनकी गांव निवासी सन्नो बेगम की पटेहरा गांव के पास सड़क किनारे दुकान है। उनके पति ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बनकी मोड़ के पास पटेहरा गांव में सड़क किनारे सिद्धनाथ बिन्द से डेढ़ बीस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराए थे। उसी जमीन पर टीन शेड लगाकर वेल्डिंग की दुकान खोल चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे पटेहरा कलां के बहरछठ गांव से काफी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर दुकान पर आए। दुकान में तोड़फोड़ शुरु कर दिए। अंदर से कटर मशीन, ड्रील मशीन के अलावा बॉक्स में रखे 62348 रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध...