बलिया, दिसम्बर 17 -- बलिया। शहर के ओक्डेनगंज क्षेत्र में एक इलेक्ट्रानिक मार्केट में मंगलवार को हुई तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद तथा 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है लिहाजा जांच-पड़ताल की जा रही है। मार्केट में संचालित मोबाइल के दो दुकानदारों के बीच रविवार को विवाद हो गया। एक दुकानदार ने मोबाइल खरीदने आये तीन लोगों को शटर बंद कर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों पक्ष पुलिस चौकी ओक्डेनगंज पर पहुंचा तो पुलिस ने समझौता कराकर मामला सलटा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को पहुंचे दो दर्जन लोगों ने मारपीट करने वाले दुकादार के साथ ही एक अन्य की दुकान में तोड़फोड़ कर फरार हो गये। इसके बाद दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। बुधवार को भी ...