दुकान में तोड़फोड़ करके चाकू दिखा धमकाया
गोंडा, मई 22 -- नवाबगंज। क्षेत्र के बल्लीपुर के गदुरहन पुरवा मजरे के राम प्रह्लाद गोस्वामी ने बताया कि नवाबगंज -तरबगंज मार्ग पर लौव्वा वीरपुर गांव के मैरिज हाल के पास उसकी दुकान है। गुरूवार के देर रात ग्यारह बजे के आसपास शराब के नशे दो लोग उसकी दुकान पर आए। जिसमें एक युवक लौव्वाबीर गांव और दूसरा युवक देहात कोतवाली का रहने वाला है। दोनों लोगों ने उसके दुकान के पास लगे दो हैंडपंप को तोड़ दिया तथा उसके दुकान के किराएदार की खड़ी मोटरसाइकिल में भी तोडफोड़ किया। मना करने पर किराएदार को चाकू दिखा कर धमकाया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.