हरदोई, मार्च 19 -- मल्लावां। राघोपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान में तोड़फोड़ और नकदी लूट के मामले में न्यायालय के आदेश पर नेवादा गांव के प्रधान पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नेवादा निवासी सुधा देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर 2023 को उप निबंधक कार्यालय बिलग्राम में 20 लाख रुपये में दुकान खरीदकर बैनामा कराया था। उस पर उनका कब्जा था। परिवार के सदस्य दुकान का संचालन कर रहे थे।आरोप है कि 10 सितंबर 2025 को सुबह करीब आठ बजे नेवादा गांव के रमाकांत, अमोल तिवारी, उनकी पत्नी, योगेश पांडे, प्रधान पति दुर्गेश अवस्थी, देवेंद्र पांडे, शोभित, नंदी दीक्षित और राघोपुर निवासी संजय चौरसिया सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंचे। आरोपितों ने दुकान का ताला तोड़कर अं...