दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप
गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पास में दुकान चलाने वाले एक मां-बेटे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृज विहार निवासी भगवत सिंह चौहान का कहना है कि पांच मार्च को वह आईपी कॉलोनी में अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय गोल कुआं पर मिठाई की दुकान चलाने वाली संतोष देवी अपनी बेटे गौरव के साथ दुकान पर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने दुकान के बाहर रखी दूध की क्रेट उठाकर दुकान के शीशे पर मार दी। उन्होंने दुकान में तोडफ़ोड़ करने का विरोध किया तो दोनों ने उन पर भी क्रेट से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और आंख पर गंभीर चोट लगी है। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त का कहना है कि मारपीट और तोडफ़ोड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.