गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये की नकदी चुराई। इस मामले में सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। अवंतिका के रहने वाले सचिन सिंघल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी कविनगर एम ब्लाक में दुकान है। रविवार सुबह उनकी दुकान के प्रबंधक संदीप वैश्य जब दुकान पहुंचे तब उन्हें ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर सामान तो मिला लेकिन बिक्री से आए करीब 70 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.