पलामू, मार्च 16 -- विश्रामपुर। रेहला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। रविवार की रात बी मोड़ चौक पर स्थित एक छड़ सीमेंट दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित दुकानदार ललित चौबे ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। उसके बाद कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 61 हजार रुपए चुरा ले गये। सोमवार की सुबह दुकान खोलने के समय हुई जिसकी तत्काल सूचना रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ को दूरभाष पर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.