चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोइलकेरा-सेरेंगदा मार्ग पर घोड़ाडूबा गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान पर मौजूद 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर के धक्के से उसका एक पैर टूट गया है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर ग्रामीणों का आक्रोश देख ट्रैक्टर चला रहा युवक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार सोनुआ प्रखंड के राखासाई के अजीत प्रधान के ट्रैक्टर ट्रॉली को उसका चालक बालू लेने नदी की ओर जा रहा था। ग्रामीणों के ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। घोड़ाडूबा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बेंजामिन सुंडी की दुकान में जा घुसा। वहां मौजूद मोरन सुंडी ट्रैक्टर के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो कर गिर गया। स्थानीय लोगों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.