सहरसा, मार्च 30 -- सलखुआ। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शनिवार रात माठा मोड़ स्थित सलखुआ गोठ वार्ड-3 में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान से ब्लू स्ट्रोक कंपनी की 180 एमएल की 28 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 5.4 लीटर, बरामद की। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ने किया, जिसमें अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहा। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन कुमार उर्फ मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...