मुंगेर, फरवरी 27 -- बरियारपुर। थानाक्षेत्र के गांधीपुर के समीप शुभम किराना स्टोर में बुधवार की रात चों 50 हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना पर बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। दुकान संचालक शुभम कुमार ने बताया कि चोरों ने टीन के शेड को हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार ने दो संदिग्ध का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...