भागलपुर, फरवरी 18 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में शोभा देवी के मकान में संचालित सोने की दुकान में एक माह पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज निवासी सोना-चांदी के दुकानदार एवं खरीदार गुलाब साह तथा लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर निवासी छोटू कुमार एवं सोनू कुमार है। छोटू कुमार और सोनू कुमार ने दुकान में चोरी की और चोरी का सामान गुलाब साह को बेच दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सामान गलाकर बेच दिया गया था। पुलिस ने लगभग 10 ग्राम सोना बरामद किया। लोदीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान में चोरी हुई थी। जांच और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया, सोना बरामद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.