सहरसा, मई 12 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी नरेश मिस्त्री ने आवेदन देकर शहर के बोरापट्टी स्थित दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने दुकान का ताला तोड़ कर करीब 25-30 हजार कीमत के लकड़ी से सबंधित औजार चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...