सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- नानपुर। थाना क्षेत्र के सिरसी बाजार पर दो दिन पूर्व हुई दुकान में चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद महज दो घंटे में पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान बोखड़ा थाना के गोगलक टोला निवासी कुंदन कुमार यादव, शंभू पासवान और नानपुर थाना के सिरसी निवासी सुमित के रूप में हुई। थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 16 फरवरी की रात्रि सिरसी निवासी प्रवीण कुमार चौधरी के दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी। चोरों ने ताला काटकर डेढ़ लाख रुपए कीमत की मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामग्री व 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ली थी। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.