भदोही, अप्रैल 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित पान मैटेरियल के होल सेल दुकान में गत माह चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम तो कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपित नहीं धराए हैं। उक्त पान मैटेरियल के थोक दुकान में रात छत की पटिया उखाड़ कर घुसे चोर कैश बाक्स रखे फुटकर समेत लगभग 50 हजार नकद सहित कीमती सिगरेट का कार्टून उठा ले गए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आस पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला था। दुकानदार प्रेमचंद की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया। उधर, मामले का खुलासा ना होने के कारण दुकानदारों में भय का आलम बना हुआ है। यह भी पढ़ें- शामली : दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.