गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- मोदीनगर। राज चौपला स्थित एक दुकान से 31 दिसंबर को शटर उखाड़कर नकदी चोरी हुई थी। शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम फैसल और अरशद निवासी हापुड़ बताया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि दुकान से 70 हजार रुपये चोरी किए थे। बदमाशों के पास से करीब 19 हजार की नकदी बरामद की गई। बदमाशों ने चोरी की गई रकम से बाइक और मोबाइल खरीदा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.